सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप: शाहरुख ने दागे 11 गोल, उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से (Image Source: IANS)
16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने जीत हासिल की। वहीं, डिवीजन बी में रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी बंगाल और हॉकी अरुणाचल ने जीत दर्ज की।
डिवीजन ए के पूल ए में, हॉकी पंजाब ने हॉकी महाराष्ट्र के खिलाफ 2-0 से मुकाबला जीता। हॉकी पंजाब के लिए संगत सिंह (10’) और आकाश दीप (53’) ने एक-एक गोल दागे।
पूल सी में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से रौंदा। शाहरुख अली (5’, 22’, 23’, 24’, 29’, 33’, 35’, 36’, 49, 49’, 59’) ने 11 गोल किए, जबकि नीतीश यादव (3’, 18’) ने दो गोल दागे। कप्तान कुशवाहा केतन (6’) और करण धनक (17’) ने भी एक-एक गोल किया। मणिपुर हॉकी के लिए, माइबम मणिमतुम (14’) ने एकमात्र गोल किया।