शुक्रवार को बिहार के राजगीर स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
डिवीजन सी के मुकाबले में गोवा हॉकी ने पूल बी में राजस्थान को 7-0 से हराया। करण कुमार (2वें, 12वें, 44वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि साहिल प्रमोद (17वें मिनट), दिलशाद अली (27वें मिनट), श्रेयस हुंड्रे चांगदेव (30वें मिनट) और अंकित (38वें मिनट) ने भी गोल किए। डिवीजन बी के मुकाबले में हॉकी उत्तराखंड ने बंगाल को 5-2 से हराया। विक्की सिंह बोहरा (पहले, 4वें मिनट) ने दो गोल करके उत्तराखंड को शुरुआती बढ़त दिलाई, जिसके बाद गोविंद सिंह (7वें, 60वें मिनट) ने भी दो गोल किए, जबकि अमन कुमार (52वें मिनट) ने एक और गोल जोड़ा। हॉकी बंगाल की ओर से कप्तान रिजू बार (9वें मिनट) और सुजल तुरी (22वें मिनट) ने गोल किए।
डिवीजन बी के एक अन्य मुकाबले में हॉकी अरुणाचल ने बिहार को 4-2 से हराया। हॉकी अरुणाचल के लिए शुभम राजभर (7वें मिनट), दीपक राव (24वें मिनट), रमन सिंह (34वें मिनट) और मोहित यादव (38वें मिनट) ने गोल किए, जबकि हॉकी बिहार के लिए सुमन कुमार (2वें मिनट) और कप्तान अभय शाह (58वें मिनट) ने गोल दागे। इससे पहले, गुरुवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन आंध्र प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली हॉकी, तेलंगाना हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपने-अपने मुकाबले जीत थे।