'संडे ऑन साइकिल' फिटनेस और अनुशासन का जश्न है: रक्षा खडसे (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे रविवार को डल झील के किनारे आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
रक्षा खडसे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम से जुड़ी कई तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "चिंतार शिविर का दूसरा दिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए दिन की शुरुआत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम से हुई। यह कार्यक्रम फिटनेस और अनुशासन का जश्न है।"
उन्होंने आगे लिखा, "इस पहल में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों और अधिकारियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, जो फिट इंडिया के प्रति एक साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।"