श्रीनगर में डल झील किनारे 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया 'फिट इंडिया' का संदेश (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को 'फिट इंडिया' संदेश के साथ 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से व जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हिस्सा लिया।
'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर में डल झील के किनारे किया गया। मनसुख मंडाविया ने अन्य लोगों के साथ साइकिलिंग की।
मनसुख मांडविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत श्रीनगर में डल झील के किनारे एक 'चिंतन शिविर' का आयोजन किया गया। कश्मीर के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न राज्यों के मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम एक खुशनुमा माहौल में आयोजित किया जा रहा है।"