'फिट इंडिया अभियान' के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के 96वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आर्यन कुमार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 'संडे ऑन साइकिल' को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अहम बताया।
आर्यन कुमार ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह हमारी सरकार की एक बहुत ही शानदार पहल है। एक एथलीट के तौर पर मुझे पता है कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधि कितनी जरूरी है। भले ही आप पेशेवर रूप से नहीं खेल रहे हों, लेकिन शारीरिक गतिविधि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। 'संडे ऑन साइकिल' एक बहुत अच्छी पहल है। मुझे लगता है कि यह रोमांचक है, यह नया है, और यह लोगों को सुबह अपने घरों से बाहर निकाल रहा है।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं के अलावा सीनियर आयु वर्ग के लोग भी उपस्थित थे। साइकिलिंग के अलावा युवा फिटनेस के लिए डांस का अभ्यास करते हुए भी नजर आए।