सुनीता रानी भारत की मशहूर धावक रही हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने देश का नाम रोशन किया है और पदक जीते हैं।
सुनीता रानी का जन्म 4 दिसंबर 1979 को पंजाब के सुनाम में हुआ था। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य न होने के बावजूद सुनीता ने दौड़ के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला लिया और स्कूल के दिनों में ही अपनी प्रतिभा को निखारा। स्कूल के दिनों में ही वे जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को साबित करने लगी थीं।
सुनीता रानी के करियर को असली उड़ान तब मिली जब वे पंजाब पुलिस का हिस्सा बनीं। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम एक धावक के रूप में लोकप्रिय होने लगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने पंजाब के लिए विजयी प्रदर्शन करने लगीं। 2000 के सिडनी ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला धाविका थीं।