मंगलवार को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में राइफल और पिस्टल शूटर्स के लिए टी4 नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में चार फाइनल हुए, जिनमें पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सरबजोत सिंह, आर्मी शूटर लक्षिता, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट अखिल श्योराण और महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पाडेकर अपने-अपने इवेंट्स में विजेता बने।
पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में, सरबजोत ने 245.9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। आर्मी के शूटर अजेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में 245.1 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वर्ल्ड चैंपियन सम्राट राणा 221.5 के स्कोर के साथ टॉप-3 में शामिल रहे।
हरियाणा के कमलजीत चौधरी 201.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि क्वालिफिकेशन में टॉप करने वाले सौरभ चौधरी ने 179.7 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान हासिल किया। पंजाब के उदयवीर सिद्धू 157.4 के स्कोर के साथ छठे, राजस्थान के ओमप्रकाश मिथरवाल 136.0 के स्कोर के साथ सातवें और आर्मी शूटर प्रमोद 116.3 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे।