तमिलनाडु: सीएम विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले एथलीटों को किया सम्मानित (Image Source: IANS)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को सचिवालय में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीट राजा मुथुपंडी, प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु को कुल 80 लाख रुपये के चेक दिए।
तमिलनाडु को खेल के क्षेत्र में भारत का शीर्ष राज्य बनाने के मकसद से, राज्य सरकार कई कदम उठा रही है, जिसमें विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण देना, नकद पुरस्कार देना, राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा करने के लिए सक्षम बनाना और खेल संरचना का विकास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विजय ने अपने वादे के मुताबिक, स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक जीतने वाले थूथुकुडी जिले के राजा मुथुपंडी को 30 लाख रुपये का चेक दिया।