तानिया सचदेव: चेस की ग्लैमर गर्ल, 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब (Image Source: IANS)
भारतीय शतरंज की दुनिया में तानिया सचदेव का नाम बेहद लोकप्रिय है। तानिया शतरंज के साथ ही बतौर मॉडल और प्रेजेंटेर (प्रस्तोता) भी सक्रिय और सफल हैं। यही वजह है कि उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' के साथ ही भारतीय शतरंज की 'ग्लैमर गर्ल' भी कहा जाता है।
तानिया सचदेव का जन्म 20 अगस्त 1986 को दिल्ली में हुआ था। 6 साल की उम्र से ही वे शतरंज (चेस) की दुनिया से वाकिफ हैं और उसी समय से उन्होंने इस दिमागी खेल का दाव-पेंच सीखना शुरू कर दिया था। शुरूआत में केसी जोशी से सचदेव ने शतरंज की बारीकियां सीखीं।
सचदेव में 8 साल की उम्र में ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर यह साबित कर दिया था कि शतरंज की दुनिया में उनका सफर बहुत लंबा है।