टाटा स्टील ने जेएफसी के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए काम जारी रखने को पक्का करने को लेकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब जमशेदपुर एफसी की मालिक कंपनी 'जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड' में अपने इक्विटी शेयर गोवा के चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को एक टोकन कीमत पर ट्रांसफर करने पर सहमति जताई है।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के नियमों के अनुसार किए गए इस ट्रांजैक्शन के तहत, क्लब का आईएसएल स्पोर्टिंग लाइसेंस, 12 खिलाड़ी और दो कोच भी चर्चिल ब्रदर्स को ट्रांसफर किए जाएंगे।
टाटा स्टील ने एक बयान में कहा, "टाटा स्टील लिमिटेड और चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब ने आज इस बारे में एक एग्रीमेंट पर साइन किए। चर्चिल ब्रदर्स सितंबर 2026 से सभी जेएफसी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कॉन्ट्रैक्ट अपने हाथ में ले लेंगे और उन्हें आईएसएल में अपना प्रोफेशनल फुटबॉल करियर जारी रखने का मौका देंगे। चर्चिल ब्रदर्स का गोवा में फुटबॉल का लगभग चार दशकों का इतिहास रहा है, जिसमें दो आई-लीग खिताब और भारतीय घरेलू फुटबॉल में मजबूत रिकॉर्ड शामिल है।"