Asian Champions Trophy: पूर्व एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान और पेरिस ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेता चीन बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 से पहले गुरुवार को यहां पहुंचे। प्रीमियर एशियाई हॉकी प्रतियोगिता 11 से 20 नवंबर तक होगी, जिसमें गत चैंपियन भारत, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड भी शामिल होंगे।
चीन पेरिस ओलंपिक रजत विजेता टीम के दो खिलाड़ियों - फैन युनक्सिया और टैन जिनझुआंग के साथ भारत आया है। वे अपने अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को अपने पहले मैच में थाईलैंड का सामना करके करेंगे, जिसमें अपेक्षाकृत युवा टीम होगी। भारत के साथ उनका मुकाबला 16 नवंबर को होना है।
चीन के मुख्य कोच हुआंग योंगशेंग ने पहुंचने के बाद कहा, “हम भारत में आकर और इतना गर्मजोशी से स्वागत पाकर खुश हैं। सभी 25 खिलाड़ी बहुत उत्साहित हैं और बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में अच्छे अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं। इस बार हमारे दल में कई युवा खिलाड़ी हैं और हम टूर्नामेंट के दौरान उन्हें कुछ मिनट देने का लक्ष्य रखेंगे।''