आंखों से टपकते आंसू, चेहरे पर सुकून और जीत की खुशी। गुरुवार को अल नासर के सऊदी प्रो लीग का खिताब जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अलग ही अवतार मैदान पर देखने को मिला। रोनाल्डो ने दो गोल दागे, मैदान से बाहर जाते हुए भावुक हुए और फिर अनोखे अंदाज में जीत का जश्न भी मनाया। 41 साल की उम्र में चैंपियन बने रोनाल्डो को देखकर ऐसा लगा कि मानो किसी युवा खिलाड़ी ने अपने करियर में पहली बार ट्रॉफी जीती हो।
जनवरी 2023 में अल नासर क्लब से जुड़े रोनाल्डो ने पहली बार टीम को चैंपियन बनाया। दमैक के खिलाफ अल नासर ने 4-1 से जीत दर्ज करते हुए सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम किया। टीम के इस खिताबी सफर में रोनाल्डो का रोल काफी अहम रहा। दमैक के खिलाफ भी पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने फ्री किक पर एक गोल किया, जबकि दूसरा गोल गोलकीपर को छकाते हुए दागा। इस लीग में रोनाल्डो ने कुल 28 गोल किए।