तेलंगाना सरकार बड़े पैमाने पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 आयोजित करेगी (Image Source: IANS)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार प्रतिष्ठित 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026' का आयोजन बड़े पैमाने पर करेगी। मुख्यमंत्री ने एमसीआरएचआरडी कैंपस में स्थित बोधि पवेलियन में खेल मंत्री वाकिती श्रीहरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खेलों के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने का निर्देश दिया, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों को हैदराबाद के स्टेडियमों की मौजूदा स्थिति का आकलन करने और खेल आयोजनों की जरूरतों के हिसाब से उन्हें स्थायी रूप से अपग्रेड करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया।