Vivekananda Yuba Bharati Kriranga: राष्ट्रीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम ने मंगलवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में दो बार की वर्ल्ड कप विजेता उरुग्वे से 1-6 की निराशाजनक हार के साथ अपना इंटरनेशनल विंडो समाप्त किया।
अनिरुद्ध थापा ने 22वें मिनट में भारत के लिए एकमात्र गोल किया और डार्विन नुनेज के 12वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से किए गए शुरुआती गोल की बराबरी की। इसके बाद मेहमान टीम ने पांच गोल किए, जिसमें मैक्सी अराउजो ने 28वें और 59वें मिनट में दो गोल किए। रोड्रिगो जलाजार (53वें), जेएम सनाब्रिया (71वें) और रोड्रिगो एगुइरे (86वें मिनट) ने टीम की आसान जीत सुनिश्चित की।
कुल मिलाकर भारत के लिए यह इंटरनेशनल विंडो मिली-जुली रही, क्योंकि उन्होंने पनामा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला और ब्राजील व उरुग्वे से हार का सामना किया, ये दोनों ही वर्ल्ड कप विजेता टीमें थीं जिनसे वे पिछले कुछ हफ्तों में भिड़े थे।