Asian Games Women: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है। 2027 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन हासिल करने का पहला मौका देगी।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने तय किया है कि एशियन गेम्स के मेडलिस्ट कजाकिस्तान में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2027 में मुख्य एंट्री होंगे। यह एलए 2028 ओलंपिक के लिए पहला आधिकारिक क्वालीफाइंग इवेंट है। लवलीना इसका पूरा फायदा उठाते हुए जल्द से जल्द ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करना चाहती हैं।
लवलीना ने रविवार को 'आईएएनएस' से कहा, "हम हमेशा पहले क्वालिफिकेशन (मौके) में ही क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश करते हैं। यह एक एथलीट के लिए बहुत अच्छी बात है। जिस तरह हॉकी टीम ने किया है, उन्हें तैयारी के लिए लंबा समय मिलेगा। हमारा लक्ष्य पहले क्वालिफिकेशन में क्वालीफाई करना, अच्छा समय पाना और अच्छे नतीजे हासिल करना है।"