Viksit Bharat Young Leaders Dialogue: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र को रोजगार, कौशल विकास और नौकरी के दृष्टिकोण से अहम माना है। उन्होंने अगले एक दशक में भारत के खेल क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बजट में खेलो इंडिया मिशन के तहत लाए गए प्रस्तावों का स्वागत किया है।
निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, "खेल क्षेत्र रोजगार, कौशल विकास और नौकरी के अनेक अवसर प्रदान करता है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से शुरू की गई खेल प्रतिभाओं के व्यवस्थित पोषण को आगे बढ़ाते हुए, मैं अगले दशक में खेल क्षेत्र को रूपांतरित करने के लिए एक खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं।"
डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स प्लेटफॉर्म पर खेलो इंडिया मिशन के तहत बजट में अगले एक दशक के लिए लाए गए प्रस्तावों की प्रशंसा की।