फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। यह विश्व कप के इतिहास में मिस्र की अब तक की पहली जीत है। टीम के इस प्रदर्शन से कप्तान मोहम्मद सालाह गदगद नजर आए।
सालाह ने कहा कि इस कामयाबी को देश के फुटबॉल इतिहास की सबसे अच्छी जीतों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा। मुस्तफा जिको, मोहम्मद सालाह और ट्रेजेगुएट के गोलों की मदद से मिस्र ने इतिहास रचा। मिस्र की टीम पहले हाफ के बाद 0-1 से पीछे चल रही थी। हालांकि, दूसरे हाफ में टीम ने दमदार वापसी करते हुए तीन गोल दागे।
मैच के बाद सलाह ने कहा, "यह जबरदस्त है। मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे बताऊं। यह सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उम्मीद है कि हम ग्रुप में इसी तरह आगे बढ़ेंगे, और हम इतिहास लिखेंगे और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगे। आने वाले वर्षों में इस जीत को मिस्र के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा।"