सीजन का अंत ऐसा होगा, उम्मीद नहीं थी : नीरज चोपड़ा (Image Source: IANS)
जापान की राजधानी टोक्यो में गुरुवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन का फाइनल खेला गया। भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह आठवें स्थान पर रहे। चोपड़ा ने कहा है कि उन्हें सीजन के ऐसे अंत की उम्मीद नहीं थी।
नीरज चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, "मैंने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में सीजन के अंत की उम्मीद इस तरह नहीं की थी। मैं तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन वह मेरे लिए नहीं था।"
सचिन यादव फाइनल में चौथे नंबर पर रहे और महज 40 सेमी से तीसरा स्थान हासिल करने से चूक गए। उनके लिए नीरज ने लिखा, "सचिन के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लगभग पदक जीत लिया था।"