फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने की पहल अभियान में बदली: मनसुख मांडविया (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को गुजरात के हनोल से 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 85वें संस्करण की अगुवाई की। यह कार्यक्रम 'नशा मुक्त भारत' थीम और 'फिटनेस को हां कहें, नशे को न कहें' संदेश पर केंद्रित रहा।
युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित इस पहल ने भारत के युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान में सबसे आगे रखा। इसमें शामिल लोगों ने नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सामूहिक शपथ ली।
'संडे ऑन साइकिल' को एक जन-आंदोलन बताते हुए मनसुख मांडविया ने कहा, "मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री की 'फिट इंडिया मूवमेंट' को आगे बढ़ाने की पहल एक बड़े अभियान में बदल गया है। देश भर में 10,000 से अधिक स्थानों पर युवाओं ने साइकिलिंग के माध्यम से यह संदेश पहुंचाया है।"