ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी नेमार ने संकेत दिया है कि गुरुवार से शुरू होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा।
ब्राजील रिकॉर्ड 23वीं बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा। ब्राजील इकलौती ऐसी टीम है जिसने वर्ल्ड कप के हर संस्करण में हिस्सा लिया है। फीफा विश्व कप का आयोजन पहली बार तीन देशों की मेजबानी में किया जा रहा है। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा इस मेगा इवेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल के नेमार ने यह बयान फीफा के एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में दिया, जिसमें नेमार के करियर की तस्वीरों के साथ लिखा था, "हमने उन्हें बड़ा होते देखा है।" सैंटोस के अटैकर ने कमेंट बॉक्स में जवाब में 1997-98 में शिकागो बुल्स के साथ एनबीए के लेजेंड माइकल जॉर्डन के आखिरी सीजन से जुड़ी एक लाइन का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'द लास्ट डांस'।