अगला लक्ष्य पैरालंपिक 2028 में देश के लिए पदक जीतना: अशोक कुमार मलिक (अगला लक्ष्य पैरालंपिक 2028 में देश के लिए पदक जीतना: अशोक कुमार मलिक)
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय दल की स्वदेश वापसी हो गई है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पैरा-वेटलिफ्टिंग एथलीटों और कोचिंग स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।
पैरा-वेटलिफ्टर्स को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर 65 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पैरा-वेटलिफ्टर अशोक कुमार मलिक ने आईएएनएस से कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। हमारा अगला लक्ष्य लॉस एंजिल्स पैरालंपिक है। मैं वहां देश के लिए पदक जीतना चाहता हूं। हम शुरू से ही इसके लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं।"