एएफसी चैंपियंस लीग 2026/27 सीजन से टीमों की संख्या में होगा इजाफा (Image Source: IANS)
एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) की प्रतियोगिता समिति ने एएफसी चैंपियंस लीग एलीट (एसीएल एलीट) में हिस्सा लेने वाले क्लबों की संख्या 24 से बढ़ाकर 32 करने की सिफारिश की है।
नई संरचना के तहत, प्रतियोगिता को समान रूप से विभाजित किया जाएगा, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में 16-16 टीमें होंगी।
एएफसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "इस विस्तार का उद्देश्य एलीट क्लबों को महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ क्लबों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करना है। साथ ही पूरे एशिया में घरेलू लीगों के भीतर व्यावसायिकता और प्रदर्शन के उच्च मानकों को प्रोत्साहित करना है।"