गाजियाबाद में सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सांसद अतुल गर्ग द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बंसल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेल को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना है।
मीडिया से बात करते हुए सुनील बंसल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार देशभर के सांसदों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अब तक 72 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों से पंजीकरण कराया है। यह अभियान दिसंबर तक चलने वाला है, जिसमें हर जिले में खेल को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।"
उन्होंने कहा, "गाजियाबाद के इब्राहिम स्कूल में विशेष दिव्यांग खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया। बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और जोश से सभी का दिल जीता।"