पूर्व ओलंपियन और अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह का बुधवार को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर खेल जगत में शोक की लहर है। खेल संस्थाओं और दिग्गज खेल प्रशासकों और खिलाड़ियों ने रणधीर सिंह के निधन पर शोक जताया है।
ओसीए ने एक्स पर लिखा, "ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया, ओसीए के आजीवन मानद अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के मानद सदस्य और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के पूर्व अध्यक्ष राजा रणधीर सिंह के निधन से बहुत दुखी है। ओलंपिक मूवमेंट के एक जाने-माने नेता, राजा रणधीर सिंह ने अपनी जिंदगी खेल की सेवा और पूरे एशिया में ओलंपिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कर दी। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरे ओलंपिक परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
आईओए अध्यक्ष पी. टी. उषा ने लिखा, "राजा रणधीर सिंह के निधन पर मेरा दिल दुख से भर गया है। वे एक प्यारे दोस्त और एक असाधारण इंसान थे जिन्होंने भारत को एशिया और दुनिया भर में खेलों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हमने एक असाधारण नेता और उनकी अद्भुत समझ को खो दिया है। राजा साहब की आत्मा को शांति मिले।"