एशियन गेम्स 2026 में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोइंग (नौकायन) खेल के पुरुषों की डबल स्कल्स में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस खास उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतनाम-सलमान को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह और सलमान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका संयम और आपसी तालमेल काबिले-तारीफ रहा। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।"
संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सतनाम-सलमान को बधाई देते हुए अपने एक्स पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई। हमारे रोअर्स का शानदार प्रदर्शन।"