भारतीय फुटबॉल में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है: बाइचुंग भूटिया (Image Source: IANS)
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने भारतीय फुटबॉल के विकास, नई खेल नीतियों और कॉमनवेल्थ गेम्स पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है और इसके लिए नई सरकार और संबंधित संस्थाओं को पर्याप्त समय देना होगा।
पूर्व कप्तान ने फुटबॉल के विकास के लिए जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर दिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए भूटिया ने कहा, "नई सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव करने की दिशा में काम करेगी और खिलाड़ियों तथा खेलों के हित में फैसले लिए जाएंगे। हमें नई सरकार को समय देना चाहिए। हम खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।"