न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम के हेड कोच डैरेन बेजले के कार्यकाल का विस्तार नहीं, भारत के खिलाफ सीरीज होगी आखिरी (न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम के हेड कोच डैरेन बेजले के कार्यकाल का विस्तार नहीं, भारत के खिलाफ सीरीज होगी आखिरी )
न्यूजीलैंड की पुरुष नेशनल फुटबॉल टीम के हेड कोच डैरेन बेजले का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होगा। उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। न्यूजीलैंड फुटबॉल ने इसकी पुष्टि की है।
डैरेन बेजले की कोचिंग में ही न्यूजीलैंड 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन तक पहुंची थी। 2026 फीफा विश्व कप में न्यूजीलैंड नॉकआउट स्टेज के करीब पहुंच गई थी।
न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम को भारत के खिलाफ होम सीरीज खेलनी है। 12 नवंबर को पहला मुकाबला ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम में होगा। दूसरा मुकाबला 15 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय फुटबॉल टीम का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। बतौर कोच बेजले की यह आखिरी सीरीज होगी।