नई खेल नीति में कोई कमी नहीं होगी, सीएम धामी का कार्यकाल बेमिसाल है: रेखा आर्या (Image Source: IANS)
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि राज्य की नई खेल नीति में किसी भी तरह की कमी नहीं होगी और इसे एथलीटों और जनता का सुझाव लेकर बनाया जाएगा।
रेखा आर्या ने आईएएनएस से कहा, "नई खेल नीति को लेकर विभाग को दिशा-निर्देश दिया गया है। हमने चर्चा की है कि पुरानी नीति में जितनी भी व्यवहारिक कमियां हम देख रहे हैं, वो नई खेल नीति में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हमने निर्देश दिया है कि नई खेल नीति में हमारे खेलों, स्पोर्ट्स फेडरेशन और पैराएथलीटों के बारे में स्पष्टता होनी चाहिए। हमारे पारंपरिक खेलों के बारे में स्पष्टता होनी चाहिए। ऐसे कई खेल हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले जाते, लेकिन उनकी चैंपियनशिप होती है, इसे लेकर चीजें स्पष्ट होनी चाहिए। इसके अलावा, भारत सरकार की खेल नीति का भी पूरी तरह से समावेश होना चाहिए।"