Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर और बारानिका इलांगोवन को बधाई दी। इन तीनों ने शुक्रवार को भारत के एथलेटिक्स मेडल टैली में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जोड़ा।
गुलवीर ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में 28:29.38 का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता। वह बहरीन के बिरहानु बालेव से पीछे रहे, जिन्होंने 28:27.51 में गोल्ड मेडल जीता। बहरीन के अल्बर्ट किप्टू ने 28:34.38 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस नतीजे के साथ गुलवीर पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2023 हांग्जो गेम्स में जीते ब्रॉन्ज मेडल के साथ अब सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए लिखा, "पहले ब्रॉन्ज और अब आइची-नागोया में सिल्वर। गुलवीर सिंह एशियन गेम्स के पोडियम पर हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं। पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में शानदार दौड़ के लिए उन्हें बधाई। उनका दृढ़ संकल्प और प्रगति पूरे भारत में युवा लॉन्ग-डिस्टेंस रनर्स को प्रेरित करेगी।"