Table Tennis Mixed Doubles Semifinal: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को मनुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। मनुष-दिया को खास उपलब्धि हासिल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मनुष शाह और दिया चितले को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि भारत ने गेम्स के लगातार तीसरे संस्करण में भी इस खेल में मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखा है। भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारत की इस जोड़ी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 के मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारे पैडलर्स मनुष शाह और दिया चितले को बधाई।"