कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, मोहम्मद बासिल ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। दिलीप ने अपने इस मेडल को गुरु को समर्पित किया है।
गोल्ड मेडल जीतने पर दिलीप ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "आज गुरु पूर्णिमा है, तो यह मेडल गुरु के लिए गिफ्ट है। मैं बचपन में पेड़ से गिर गया था और उसके कारण मेरा एक हाथ थोड़ा काटना पड़ा। इसके बाद मेरे कोच ने मुझे भागते हुए देखा और मेरे घरवालों को बोला। मेरे घर में थोड़ी तकलीफ थी, तो कोच ने मुझे गोद ले लिया है और वही मेरा सब कुछ करते हैं। नासिक में मैं ट्रेनिंग करता हूं और आज मुझे भागकर बहुत अच्छा लगा।"