भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सात साल का सूखा खत्म करते हुए शनिवार को सैफ चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया। इस खास उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत आने वाले वर्षों में युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टीम को बधाई देते हुए लिखा, "सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय विमेंस फुटबॉल टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला। इस जीत से आने वाले समय में और भी युवा खिलाड़ी फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित होंगे। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के लिए पहला गोल प्यारी जाक्सा ने किया। मैच के 42वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी एरिया में शानदार फुर्ती दिखाते हुए जबरदस्त शॉट खेला। सुरोवी अख्तर ने जाक्सा के शॉट को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद डिफ्लेट होकर माइक अख्तर के सिर के ऊपर से होती हुई गोल पोस्ट में पहुंच गई।