पूर्व चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर थॉमस और उबर कप फाइनल 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने साल 2022 में 43 वर्षों में पहली बार थॉमस कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले, भारतीय पुरुष टीम 1952, 1955 और 1979 में थॉमस कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
भारतीय पुरुष टीम अपने ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। शुक्रवार को डेनमार्क के होरसेंस में भारत ने लक्ष्य सेन की जीत के साथ अजेय बढ़त बनाई। लक्ष्य सेन ने चो टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराया। पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने 88 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।
पुरुष युगल में, पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीनी ताइपे के चियू ह्सियांग चिएह और वांग ची-लिन को शिकस्त दी। उन्होंने तीन गेम के इस मुकाबले को 23-21, 19-21, 21-12 से अपने नाम किया।