फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद टीम के हेड कोच थॉमस ट्यूशेल ने साफ कर दिया है कि वह यूरो 2028 तक इंग्लैंड के हेड कोच बने रहेंगे।
थॉमस टूचेल ने जनवरी 2025 में इंग्लैंड की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के हेड कोच का पद संभाला था। शुरुआत में उनका अनुबंध 18 महीने के लिए था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में उन्होंने नया करार साइन किया, जिसके तहत वह 2028 में ब्रिटेन और आयरलैंड में होने वाले यूईएफए यूरो 2028 तक इंग्लैंड टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ट्यूशेल ने पत्रकारों से कहा, "हम घरेलू यूरो तक कॉन्ट्रैक्ट के साथ आगे बढ़ेंगे। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, भले ही अभी इतनी दूर की सोचना मुश्किल है।" इंग्लैंड अब शनिवार को तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगा, जबकि अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी में फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा।