वो 5 टीमें, जिनके नाम सबसे ज्यादा बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने का रिकॉर्ड (वो 5 टीमें, जिनके नाम सबसे ज्यादा बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने का रिकॉर्ड)
रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 91 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई के नाम सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। आइए, उन 5 टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
मुंबई: इस टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 42 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने 1934-35, और 1935-36 के लगातार दो सीजन अपने नाम किए। इसके बाद मुंबई 1941-42, 1944-45, 1948-49, 1951-52, 1953-54, 1955-56 और 1956-57 में सात बार चैंपियन बनी।
मुंबई के पास अब तक 9 रणजी ट्रॉफी खिताब थे। इसके बाद टीम ने 1958-59 से लेकर 1972-73 तक लगातार 15 खिताब जीते। अगले सीजन कर्नाटक ने बाजी मारी, लेकिन इसके बाद मुंबई ने फिर से लगातार तीन सीजन (1974-75, 1975-76 और 1976-77) अपने नाम किए।