आज मेरा सपना सच हो गया, हनुमान जी हमारे साथ हैं, कबड्डी में गोल्ड जीतने पर कप्तान सुनील कुमार खुश (आज मेरा सपना सच हो गया, हनुमान जी हमारे साथ हैं, कबड्डी में गोल्ड जीतने पर कप्तान सुनील कुमार खुश)
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शनिवार को आइची में ईरान के खिलाफ 40-34 से जीत दर्ज करते हुए एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीता। खिताबी जीत के बाद कप्तान सुनील कुमार ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का उनका सपना सच हो गया है।
सुनील ने इस जीत का श्रेय अपने कोच भूपेंद्र मलिक, बड़े भाई विजेंद्र मलिक और भारतीय फैंस को दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में टीम की आठ महीने की तैयारी ने अहम भूमिका निभाई, जो एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की देखरेख में हुई थी।
सुनील ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैंने गोल्ड मेडल जीता है। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। पिछले आठ महीनों से एकेएफआई और साई ने हमारा कैंप शुरू किया था। उन्होंने बहुत मेहनत की थी। उन्हें भरोसा था, क्योंकि एकेएफआई ने हमें बहुत अच्छी टीम दी थी।"