मर्सिडीज टीम के प्रिंसिपल टोटो वोल्फ ने बताया है कि टीम जॉर्ज रसेल की काबिलियत को पूरी तरह सामने लाने की कोशिश करेगी। हाल ही में स्पेनिश जीपी में उन्हें निराशा हाथ लगी थी, जहां यह ब्रिटिश ड्राइवर पांचवें स्थान पर रहा और उसने माना कि वह 'ड्राइवर्स टाइटल की रेस में नहीं है'।
मैड्रिड में हुई पहली रेस में रसेल की रफ्तार अच्छी थी और वह 'टू-पिट स्टॉप' स्ट्रैटेजी पर चल रहे थे, लेकिन टायर बदलने के बाद उन्हें मुश्किल हुई और उन्हें पांचवें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, उनके टीममेट और टाइटल के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी किमी एंटोनेली ने रेस जीती और चैंपियनशिप की लड़ाई में 81 प्वाइंट्स की बढ़त बना ली।
वोल्फ ने बताया कि रसेल सबसे तेज थे, लेकिन उन्हें उनकी काबिलियत को पूरी तरह सामने लाने के तरीके खोजने होंगे। फॉर्मूला 1 के अनुसार, वोल्फ ने कहा, "आप देख सकते हैं कि रेस के आखिर में उनकी रफ्तार कैसी थी जब वह लेक्लेर के करीब पहुंच रहे थे। आप जानते हैं कि वह ट्रैक पर सबसे तेज थे, लेकिन टायर बदलने के बाद वह रफ्तार नहीं रही और मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ। हमें इसका विश्लेषण करना होगा क्योंकि स्पष्ट है कि काबिलियत उनमें भी है और कार में भी, बस हमें उसे बाहर लाना है।"