प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। भारत कुल 88 मेडल (21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है।
पीएम मोदी ने अंजानाबेन को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड जीतने पर बधाई देते हुए कहा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर अंजानाबेन को बधाई। उनकी बेहतरीन गति, फोकस और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। कामना है कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहें और और भी बड़ी सफलताएं हासिल करें।"
पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप की तारीफ में पीएम मोदी ने कहा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शानदार टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को हार्दिक बधाई। अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाए रखना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी गति, दृढ़ संकल्प और समर्पण वास्तव में सराहनीय हैं। भारत को उन पर गर्व है।"