Meghalaya's Tura to get Rs 150 crore urban facelift projects ahead of National Games (Image Source: IANS)
National Games: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शुक्रवार को तुरा शहर में 150 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी आधारभूत संरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों से पहले तुरा को आधुनिक वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
इन परियोजनाओं में नाजिंग बाजार क्षेत्र का पुनर्विकास, डकोपग्रे में मल्टी-लेवल कार पार्किंग और सिनेमा कॉम्प्लेक्स का निर्माण, एसएमईएलसी भवन का नवीनीकरण, आर्ट एंड कल्चर प्रोमेनेड, संग्रहालय, सीएम यूथ सेंटर और एक्टिव एजिंग सेंटर का विकास शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ‘सीएम कनेक्ट’ पहल और डिजिटल सेवा प्रणाली के माध्यम से शासन को अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।