1 अप्रैल को जन्मे दो दिग्गज भारतीय, खेल जगत में किया नाम रोशन (Image Source: IANS)
भारतीय खेल जगत के लिए '1 अप्रैल' का दिन बेहद खास है। इसी दिन 2 ऐसी हस्तियों का जन्म हुआ, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
फौजा सिंह: 1 अप्रैल 1911 को पंजाब के जालंधर में एक बच्चे का जन्म हुआ। किसान परिवार में यह बालक चार बच्चों में सबसे छोटा था, जिसका नाम रखा गया फौजा सिंह। पांच साल की उम्र तक फौजा चलने में सक्षम नहीं थे, पैर बेहद कमजोर थे, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों का डटकर सामना किया।
परिवार को समर्थन देने के लिए फौजा सिंह ने खेती शुरू की। साल 1992 में फौजा सिंह अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद बेटे के साथ लंदन में बस गए। साल 1994 में जब उनके पांचवें बेटे कुलदीप की मृत्यु हुई, तो इस दुख को दूर करने के लिए उन्होंने टहलना शुरू किया और धीरे-धीरे यह चहलकदमी दौड़ में बदल गई।