अंडर-18 एशिया कप: पूल स्टेज में शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार भारतीय पुरुष और महिल (Image Source: IANS)
पूल स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय महिला और पुरुष टीमें अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
महिला टीम ने अपने तीनों मुकाबले शानदार तरीके से जीतकर 'पूल-ए' में शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम ने पूरे पूल स्टेज के दौरान 30 गोल किए, जबकि उनके खिलाफ सिर्फ 2 गोल हुए।
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ 2-1 की कड़े मुकाबले वाली जीत के साथ की, जिसके बाद उन्होंने कोरिया के खिलाफ 3-1 की शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद भारतीय टीम ने अपने आखिरी पूल मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को 25-0 से रौंदा और स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया।