अंडर-18 हॉकी एशिया कप: भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में मिली हार, चीन ने कटाया फाइनल का टिकट (Image Source: IANS)
भारतीय महिला टीम का अंडर-18 हॉकी एशिया कप का फाइनल खेलने का सपना टूट गया है। रोमांच से भरपूर सेमीफाइनल मुकाबले में 2-2 से स्कोर बराबर रहने के बाद भारतीय टीम को चीन के खिलाफ शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत के लिए नौशीन नाज (3वें मिनट) और किरण एक्का (54वें मिनट) ने गोल किए, जबकि चीन के लिए ली जेयान (24वें मिनट) और झांग युझेंग (48वें मिनट) ने गोल किए। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही पहला गोल कर दिया।
कप्तान स्वीटी कुजूर ने मिडफील्ड से सर्कल के अंदर नौशीन को एक शानदार पास दिया, जिन्होंने शानदार शॉट खेलकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। दोनों टीमों ने मिडफील्ड में अच्छा प्रदर्शन किया और सर्कल के अंदर अच्छे मौके बनाए, लेकिन शुरुआती क्वार्टर में कोई और गोल नहीं कर पाईं।