प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में खेली गई अंडर-18 हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी है और खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय अंडर-18 हॉकी पुरुष टीम ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को हराकर 'अंडर-18 एशिया कप 2026' का खिताब जीता। भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी। भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम को पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त स्किल और टीमवर्क दिखाया, जिसका नतीजा फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया। यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाती है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"