अंडर-20 एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप: अमानत कंबोज ने विमेंस डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
भारतीय थ्रोअर अमानत कंबोज ने गुरुवार को इस सीजन का अपना सबसे अच्छा थ्रो करते हुए अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मई 2026 में 52.24 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ एशियन अंडर-20 का गोल्ड मेडल जीतने वालीं अमानत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जिसके साथ अमानत दुनिया की बेहतरीन अंडर-20 थ्रोअर्स में छठे स्थान पर रहीं। महिलाओं का डिस्कस थ्रो फाइनल शनिवार को होगा।
अमानत जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बनाने वालीं तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले आशीष यादव और टी. धरणीधरन पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बना चुके हैं।