अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप: मानसी, काजल और सुमित ने जीते गोल्ड, दूसरे दिन भारत के नाम 8 मेडल (Image Source: IANS)
अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को वियतनाम के दा नांग में टिएन सोन स्पोर्ट सेंटर में जारी प्रतियोगिता में मानसी लाठर, काजल और सुमित ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
68 किलोग्राम वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में मानसी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान की फिरूजा एसेनबाएवा को 14-1 से शिकस्त दी। वहीं, 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में काजल का प्रदर्शन भी उतना ही शानदार रहा, जिन्होंने किर्गिस्तान की आइझारकिन झानीबेकोवा को 10-0 से हराया।
ग्रीको-रोमन पहलवान सुमित ने 63 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के ओजोदबेक खलीलबोएव को 12-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।