अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: कोमल ने जीता कांस्य, अमृता पुजारी फाइनल में पहुंचीं (अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: कोमल ने जीता कांस्य, अमृता पुजारी फाइनल में पहुंचीं)
भारतीय पहलवान कोमल ने शुक्रवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 59 किलोग्राम वर्ग कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कोमल ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कजाकिस्तान की विक्टोरिया खुसैनोवा को 7-2 से हराया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत कनाडाई पहलवान एला मैरी फाइंडिंग को शिकस्त देकर की थी, जिसके बाद मोल्दोवा की मैडलिना प्रिसाकारी को 8-3 से हराया।
हालांकि, उन्हें यूक्रेन की अलीना फिलिपोविच के खिलाफ 1-13 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कोमल ने शानदार वापसी करते हुए देश के लिए मेडल जीता।
दूसरी तरफ, अमृता पुजारी ने सेमीफाइनल में वेनजिन किउ को मात देकर महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। अब वह शनिवार को गोल्ड मेडल मुकाबले में उनका सामना यूक्रेन की इरीना जब्लॉत्स्का से होगा।