कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वालीं पैरा एथलीट शिल्पा शायला को बुधवार को केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सम्मानित किया। शिल्पा ने 7.26 मीटर दूर गोला फेंकते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
केंद्रीय मंत्री ने शिल्पा के साथ उनके कोच सत्यनारायण और पुष्पा निरंजन प्रसाद को भी सम्मानित किया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "आज मैंने कर्नाटक की बेहतरीन पैरा एथलीट शिल्पा के. शायला का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। मेरे लोकसभा क्षेत्र के के.आर. नगर की रहने वालीं शिल्पा का सफर उनके अटूट संकल्प, लगन और कभी न हार मानने वाले जज्बे का सबूत है। उन्होंने भारी व्यक्तिगत मुश्किलों का सामना करते हुए देश का नाम रोशन किया।"