कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में राजा मुथुपंडी ने सिल्वर मेडल जीता है। उनके इस कारनामे पर केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बधाई दी है।
डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "इंडियन वेटलिफ्टिंग के लिए गर्व का पल! राजा मुथुपंडी को पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।"
आईएएनएस से बातचीत करते हुए राजा मुथुपंडी ने कहा, "मैंने गोल्ड जीतने के लिए उतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया और ट्रेनिंग में जैसा मैं परफॉर्म कर रहा था, उसके मुकाबले यह मेरा बेस्ट भी नहीं था। फिर भी, मैं सिल्वर मेडल जीतकर खुश हूं। मैं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन और अपने कोच विजय शर्मा को इस पूरे सफर में मेरा साथ देने और इस मुकाम तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।" उन्होंने कहा कि इस इवेंट से मुझे सीख मिली कि अभी मुझे और ट्रेनिंग करनी होगी।