यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने रूस और बेलारूस पहलवानों पर लगी रोक हटाई (Image Source: IANS)
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के पहलवानों को तुरंत प्रभाव से यूडब्ल्यूडब्ल्यू कॉम्पिटिशन में बिना किसी रोक के हिस्सा लेने की इजाजत दे दी गई है।
यूडब्ल्यूडब्ल्यू की तरफ से एक प्रेस रिलीज में कहा गया, "दोनों देशों के पहलवान अब सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं सहित सभी श्रेणी में अपने-अपने राष्ट्रीय झंडे के नीचे मुकाबला करेंगे। एथलीट और टीम स्टाफ को भी अपनी यूनिफॉर्म पर रूस और बेलारूस की शॉर्ट फॉर्म दिखाने की इजाजत होगी। अगर रूस और बेलारूस के पहलवान गोल्ड मेडल जीतते हैं या उनकी टीमें चैंपियनशिप खिताब जीतती हैं, तो मेडल सेरेमनी के दौरान उनका राष्ट्रगान बजाया जाएगा।"
यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने कहा कि बाकी सभी प्रतियोगिता प्रक्रिया और प्रोटोकॉल मानक अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग (कुश्ती) नियमों का पालन करते रहेंगे।