एशियन गेम्स के पदक विजेता, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वाराणसी में होने वाले फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में शामिल होंगे। इसका उद्देश्य फिटनेस, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्त भारत के संदेश का प्रसार करना है।
इवेंट रविवार को वाराणसी में नमो घाट से दीक्षा मंडप, संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी तक सुबह 6:00 बजे से होगा। इसका थीम 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' है। इसका लक्ष्य सक्रिय जीवनशैली के महत्व पर जोर देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए बढ़ावा देना है। साथ ही युवाओं, फिटनेस के शौकीनों, नागरिकों और खेल आइकॉन को एक साथ लाना है।
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। भारत के कुछ एशियन गेम्स मेडलिस्ट भी इस इवेंट में शामिल होंगे, जिनमें प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, जय कुमार और राज कुमार पाल शामिल हैं।